फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mla caught corruption in bank

बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक चरवा पहुंचे विधायक ने पकड़ा भ्रष्टाचार

Tue, 11 Jun 2019 01:04 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
 हिन्दी फीचर फिल्म नायक के मुख्य किरदार अनिल कपूर सरीखे बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक चरवा पहुंचे चायल विधायक ने भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला पकड़ा। बैंक के रीजनल मैनेजर ने जांच में गड़बड़ी मिलने पर शाखा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। मैनेजर से खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चायल विधायक संजय गुप्ता को काफी दिनों से खबर मिल रही थी कि चरवा बैंक के शाखा प्रबंधक ज्ञान सिंह बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते हैं। एक बिचौलिए के जरिए भोलेभाले लोगों के नाम पर लोन करके पैसा हजम किया जा रहा है। इस मामले में चरवा की सावित्री देवी ने विधायक से शिकायत किया था। सोमवार की शाम साढ़े चार बजे विधायक, रीजनल मैनेजर छोटेलाल के साथ बैंक पहुंचे। सावित्री की पत्रावली निकलवाई गई तो उसके नाम पर 50 हजार का मुद्रा लोन निकला था। यह लोन सिलाई के लिए निकाला गया था। जबकि 78 साल की महिला को मुद्रा लोन दिया ही नहीं जा सका।
विज्ञापन


इसके अलावा ठेला लगाने वाले सावित्री के बेटे भरत शर्मा के नाम पर किराना की दुकान के लिए 50 हजार का लोन था। सावित्री की दो बहू निर्मला और करुणा के नाम पर भी ब्यूटी पार्लर के लिए 50-50 हजार का मुद्रा लोन निकाला गया था। जबकि सभी लोगों का कहना था कि उन्होंने कभी लोन ही नहीं लिया। सावित्री ने बताया कि पिछले दिनों बैंक मैनेजर ने कहा कि उसके खाते में दो लाख रुपये आए हैं। इस बात पर उसने अंगूठा लगवा लिया। विधायक ने मामले की शिकायत वित्त मंत्रालय से भी करने की बात कही है। वहीं दो साल से बैंक में तैनात शाखा प्रबंधक ज्ञान सिंह के कार्यकाल के दौरान हुए सारे लोन की जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजिनल मैनेजर छोटेलाल का कहना है कि 78 साल की महिला को मुद्रा लोन दिया नहीं जा सकता। इस कारण शाखा प्रबंधक को हटा दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विधायक और रीजनल मैनेजर ने सावित्री देवी के घर का सत्यापन किया। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed