{"_id":"59f62e5b4f1c1b97678b8034","slug":"mj-school-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजे स्कूल के संचालक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमजे स्कूल के संचालक पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बे में संचालित एमजे स्कूल संचालक के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। बिना मान्यता लिए स्कूल में कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। एबीएसए की कार्रवाई से फर्जी स्कूल संचालकों के होश उड़े हैं।
कौशाम्बी में अर्से से सैकड़ों स्कूल मानकों के विपरीत संचालित हो रहे हैं। शिकायत पर यदाकदा विभाग एक दो कार्रवाई का कागजी कोरम पूरा कर मामले में ठंडे बस्ते में डाल देता है। मंझनपुर कस्बे में संचालित हो रहे एमजे पब्लिक स्कूल की शिकायत स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से की। बिना मान्यता कक्षाएं चलाने की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर को दी। बीएसए के निर्देश पर एबीएसए अविनाश सिंह ने स्कूल की जांच पड़ताल की तो वह बिना मान्यता संचालित होते पाया गया। स्कूल में बिना मान्यता कक्षाएं भी संचालित की जा रही थीं। जांच पड़ताल करने के बाद शनिवार को एबीएसए ने स्कूल संचालक के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से संचालक के होश खराब है।