फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   misbehave wirh revenue team

कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता

Fri, 26 Apr 2019 12:13 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 26 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
 सरायअकिल इलाके के भगवानपुर गांव में सरकारी नाली पर किया गया कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम से बुधवार को अभद्रता की गई। मामले में लेखपाल की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


        भगवानपुर गांव के गजराज पुत्र वैजनाथ ने सरकारी नाली पर कब्जा करके निर्माण करा लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत 10 दिन पहले एसडीएम चायल से की थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद बुधवार को राजस्व कर्मचारी कब्जा हटवाने पहुंचे। लेखपाल राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि टीम के पहुंचते ही आरोपी गजराज भड़क गया। उसने अपशब्दों का का प्रयोग किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। जैसे-तैसे कब्जा हटवाने के बाद लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने गजराज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed