फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Millions of military goods stolen from home

फौजी के घर से लाखों के सामान चोरी

Thu, 18 Dec 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 18 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Millions of military goods stolen from home
पश्चिमशरीरा/गोराजू। बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात बड़हरी गांव के फौजी का घर खंगाल लिया। सेंध काटकर घर में घुस चोरों ने सो रहे परिजनों को कमरे में बंद कर दिया। फिर नगदी, गहने, कपड़े, बर्तन समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने खुद को कमरे में बंद पाया, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर जुटे गांववालों ने घरवालों को बाहर निकाला। सूचना पर आई पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। फौजी के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बड़हरी गांव निवासी अशोक त्रिपाठी सेना में सिपाही है। यहां गांव में पिता, पत्नी, छोटा भाई और बच्चे रहते हैं। इन दिनों उसकी शादीशुदा बहन भी मायके आई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार की रात परिवार के लोग खा-पीकर सो रहे थे। रात में मकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर में दाखिल हुए चोरों ने उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया, जिनमें परिवार के लोग सो रहे थे। इसके बाद चोर सोने के पांच तोला वजन के दो हार, दो तोला वजन की चेन, माथबिंदी, झुमका, अंगूठी के अलावा करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी के गहने, पीतल के पुराने बर्तन और कपड़ों से भरा दो संदूक आदि लगभग पांच लाख रुपये का सामान उठा ले गए। चोरी गए संदूक टूटे हुए सुबह गांव के बाहर खेत में फेंके मिले।


उधर, सुबह नींद खुलने पर घरवालों ने खुद को कमरे में बंद पाया, तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों ने आकर कमरा खोला। सूचना पर आई पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने घटना की छानबीन की। एसओ ने बताया कि फौजी के भतीजे सुरेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed