फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married to a misdemeanor , torn clothes

विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश, फाड़े कपड़े

Sat, 25 Jul 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 25 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी इलाके में शुक्रवार की दोपहर दवा लेने जा रही विवाहिता के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान पीड़िता के कपड़े भी फट गए। दुष्कर्म में विफल होने पर युवक ने उसका पैसा और मंगलसूत्र छीन लिया। चीख-पुकार पर गांववालों को आते देख युवक भाग निकला। चौकी पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी के प्रार्थनापत्र पर सीओ चायल ने एसओ पिपरी को जांच कर  कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे वह दवा खरीदने बाजार जा रही थी। बताया कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे अकेली देख दबोच लिया। खींचकर झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छीना-झपटी में दरिंदे ने उसका कपड़ा भी फाड़ दिया। इतना ही नहीं उसके पास रहा पांच हजार रुपये गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। खुद को युवक के चंगुल से बचाने के लिए उसने शोर मचाया, तो आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख वह भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता किसी तरह मकदूमपुर चौकी पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर शुक्रवार को उसने चायल पहुंचकर घटना की शिकायत सीओ आलोक मिश्र से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने एसओ पिपरी को एफआईआर दर्ज कर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed