फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married rape and thrown off the roof

दुष्कर्म के बाद विवाहिता को छत से फेंका

Sun, 08 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 08 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Married rape and thrown off the roof
चरवा इलाके के एक तड़ीपार बदमाश ने शनिवार की शाम खेत गई विवाहिता के साथ दरिंदगी की। तमंचे की नोक पर विवाहिता को अगवा करके घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। जबरदस्ती करने के बाद युवती को जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया। नाजुक दशा में विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा दुष्कर्म का मामला न दर्ज कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए ग्रामीणों ने मंझनपुर आकर एसपी कार्यालय का घेराव किया। एसपी ने भरोसा दिया है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र केएक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार की शाम करीब सात बजे खेत की ओर गई थी। उसने बताया कि तभी वहां गांव का रहने वाला शातिर बदमाश कुलदीप आ गया। तड़ीपार रह चुके इस बदमाश ने तमंचा दिखाकर उसे अगवा करके अपने घर उठा ले आया और उसके साथ मनमानी की। इसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से छत से नीचे धकेल दिया। उधर, विवाहिता के देर रात तक घर नहीं लौटने पर घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे। इसी दौरान खून से लथपथ विवाहिता कुलदीप के घर के पास मिली। यह देख घरवाले और ग्रामीणों के होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी चरवा कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


साथ ही विवाहिता को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं देर रात पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा दुष्कर्म का मामला न दर्ज कर रेप की आशंका की धारा में मुकदमा दर्ज करने पर रविवार की सुबह गांववालों को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। एसपी ने भरोसा दिलाया कि पीड़िता के  बयान और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में जो सच्चाई सामने आएगी। आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी। उधर, रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ को दबिश भी दी, लेकिन वह घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed