{"_id":"75f86c2446cae33dad9f3ff8ba750ef8","slug":"married-in-kokraj-raffia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोखराज में विवाहिता से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोखराज में विवाहिता से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। बाग की रखवाली कर रही कोखराज क्षत्र की विवाहिता की आबरू बुधवार रात पड़ोसी युवक ने लूट ली। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर उसे भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से घटना की शिकायत की। एएसपी ने एसओ कोखराज को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कोखराज इलाके की एक विवाहिता ने बताया कि गांव के समीप ही आम की बाग है। बुधवार रात वह बाग में अकेली थी। आरोप है कि रात करीब 8 बजे गांव का ही एक युवक पहुंचा और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। जबरदस्ती करने के बाद कहीं जुबान खोलने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। विवाहिता की मानें तो रात भर वह बाग में ही सिसकते हुई पड़ी रही।
दूसरे दिन सुबह उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। कोखराज थाने में भी उसने नामजद तहरीर दी। आरोप है पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे डांट कर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर उसने इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। मामले में एसओ कोखराज जेपी यादव ने बताया कि बाग के बंटवारे को लेकर विवाहिता का पड़ोसी युवक से विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।