{"_id":"78b9e589f3e58752d3d0756665357fd0","slug":"married-in-case-of-suspicious-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के तरमौरा बड़हरी गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत हो गई। सुबह विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुरालियों पर बेटी को मारने के बाद फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पति, जेठानी और सास-ससुर के खिलाफ भुक्तभोगी पिता ने तहरीर पुलिस को दी है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के तीर धुमाई गांव निवासी उमाशंकर मिश्र की बेटी सरिता देवी (35) की शादी वर्ष 2001 में पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के तरमौरा बडहरी गांव के वीरेन्द्र कुमार से हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। बृहस्पतिवार की रात सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायकेवाले गांव पहुंचे। शव देखते ही मृतका के पिता के साथ अन्य परिजन युवती को मार डालने का आरोप लगाने लगे।
मृतका के पिता ने बताया कि दो साल से विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। बताया कि उसी घर में उसकी दो बेटियां ब्याही हैं। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भुक्तभोगी पिता ने पति, जेठानी, सास और ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी। विवाहिता की मौत पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।