फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married brutally beaten , reports

विवाहिता को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Dec 2014 12:33 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। जुआ खेलने के लिए पैसा नहीं देने पर पुरामुफ्ती के बिहका गांव के एक युवक ने पत्नी को पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि चाकू लेकर वह उसे मार डालने के लिए भी दौड़ा लिया था। बच्चों के चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर विवाहिता की जान बचाई। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बिहका गांव में ब्याही रचना देवी ने बताया कि उसका पति राजाराम जुआरी है। वह दिनभर जुआ खेलने में मस्त रहता है। जबकि आठ बच्चाें की परवरिश के लिए उसे दूसरों के घरों में चूल्हा-बर्तन करना पड़ रहा है। इधर, वह दूसरों के यहां काम करके जितना कमाती है, वह पैसा भी पति पीटकर उससे छीन लेता है। विवाहिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर भी पति उससे जुआ खेलने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। उसने घर में पैसा नहीं होने की बात कही। आरोप है कि इससे आग बबूला हुए पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


यही नहीं पीटने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू लेकर दौड़ा लिया था। विवाहिता के साथ बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके विवाहिता की जान बचाई। पति की पिटाई से जख्मी विवाहिता पुरामुफ्ती कोतवाली गई। उसने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर, घटना के बाद से हमलावर पति घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed