{"_id":"96a1529020c014eca9699e9327ad79bd","slug":"married-beaten-by-failing-to-rape-drinde-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। चरवा इलाके में शुक्रवार की शाम दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता की पिटाई की। शाम को बहाने से पड़ोसी युवक घर के भीतर दाखिल हुआ था। पिटाई के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शुक्रवार शाम घर में अकेली थी। परिजन खेत पर काम करने गए थे। बताया कि अकेली देख पड़ोसी युवक घर में दाखिल हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे दबोचकर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। पड़ोसी की हरकत देख वह आबरू बचाने के लिए चीखने लगी। हैवान बने युवक ने इससे गुस्साकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
विवाहिता की चीख सुन आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आते देख युवक विवाहिता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता घर लौटने पर परिजनों को आपबीती बताई। उलहना देने पर दबंग युवक ने उसके पति की भी पिटाई की। पड़ोसी की दबंगई से सहमी विवाहिता चरवा थाने पहुंची और नामजद तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश और अभियुक्त की तलाश की जा रही है।