{"_id":"577d57744f1c1b646d7f9bbd","slug":"market-and-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में चोरों ने लगाई नकब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों में चोरों ने लगाई नकब
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय अकिल थाने के नेवादा बाजार स्थित तीन दुकानों में चोरों ने एक ही रात चोरी की। नकब लगाकर घुसे चोरों ने तीनों दुकानों से पांच बैट्री, इनवर्टर, बेल्ट, ट्रैक्टर पार्ट्स व हजारों की नकदी पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदारों को सुबह हुई। दुकान का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मामले की तहरीर चोरों ने तिल्हापुर पुलिस को दे दी है।
मंगलवार की रात नेवादा बाजार चोरों के निशाने पर रहा। चोरों ने बाजार स्थित तीन दुकानों को बारी-बारी से निशाना बनाया। चोरों ने अमवा निवासी राजू सिंह की नेवादा बाजार स्थित बैट्री की दुकान में नकब लगाई। यहां से चोरों के हाथ तीन बैट्री, तीन इनवर्टर, दो पंखा, 20 बल्ब और दो हजार नकदी लगी। इसके बाद नेवादा निवासी अनिल कुमार की दुकान में चोरों ने नकब लगाई। यहां से चोरों ने दो बैट्री और लगभग दस हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर पार्ट्स पार कर दिया।
इसी तरह चोरों ने बाजार स्थित फूलचंद्र की फर्नीचर की दुकान में नकब लगाई। फर्नीचर का सामान भारी होने की वजह से चोरों को परेशानी हुई। इस पर चोर फर्नीचर बनाने का औजार उठा ले गए। तीनों पीड़ितों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे। नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। उधर एक साथ तीन-तीन दुकानों में नकब लगने से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मामले की तहरीर तीनों दुकानदारों ने तिल्हापुर पुलिस को दे दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।