{"_id":"577d59c64f1c1be42f7f9e98","slug":"making-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिधरी पर जबरन निर्माण कराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमिधरी पर जबरन निर्माण कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुरामुफ्ती थाने के मीरपुर निवासी एक महिला बुधवार को एसडीएम चायल से मिली। आरोप लगाया कि उसकी भूमिधरी पर गांव का एक व्यक्ति जबरन निर्माण करा रहा है। मामले की शिकायत पुरामुफ्ती पुलिस से की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई का निर्देश पुरामुफ्ती पुलिस को दिया है।
मीरपुर निवासी हरिश्चंद्र मुंबई में रहकर कमाई करता है। घर पर उसकी पत्नी आशा देवी अकेले रहती है। इधर बीच हरिश्चंद्र के भतीजे सुरेश ने अपने हिस्से की जमीन गांव के रामसरन के हाथ बेच दिया। उस भूमि पर रामसरन इन दिनों निर्माण करा रहा है। पीड़िता आशा का आरोप है कि रामसरन ने उसकी भूमि पर भी निर्माण शुरू करा दिया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने पुरामुफ्ती पुलिस से किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को चायल तहसील पहुंची पीड़िता ने एसडीएम से शिकायत कर भूमि पर हो रहे निर्माण को रुकवाने की मांग की। एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने मामले में कार्रवाई का निर्देश पुरामुफ्ती पुलिस को दिया है।