{"_id":"50c0e68d039d9fe33ebe2d7f32b40d6e","slug":"lpg-leak-triggered-by-the-fire-cracked-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस रिसने से भड़की आग, फटा सिलेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई गैस रिसने से भड़की आग, फटा सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 11 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)। खाना बनाते समय रसोई गैस रिसने से आग लग गई। इससे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर फटने से पूरा घर लपटों की चपेट में आ गया। आग लगते ही भय के कारण चीखते-चिल्लाते परिवार के लोग बाहर की ओर भागे। इससे अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि घर के साथ ही लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान लपटों की भेंट चढ़ गया। आग से सिलेंडर विस्फोट की घटना से गांव में घंटों दहशत बनी रही।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के काजू गांव निवासी चैतूराम कोरी मजदूर है। उसने बताया कि रविवार सुबह उसकी बेटी सुमन (18) खाना बना रही थी। जैसे ही सुमन ने रसोई गैस जलाई लीकेज के कारण आग भभकने लगी। इससे डरकर वह चीखते-चिल्लाते कमरे से बाहर भागी। घर में आग लगने पर घर-परिवार के लोग भी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। उधर, चीख-पुकार पर गांववाले मौके पर जमा हो गए, लेकिन सिलेंडर में आग लगने की भनक से विस्फोट के डर से कोई भी भीतर घुसकर आग बुझाने का साहस नहीं कर पा रहा था।
इसी बीच सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से चैतूराम के मकान का खपरैल जमींदोज हो गया। पूरा घर लपटों से घिर गया। सिलेंडर विस्फोट की दहशत में गांववाले तमाशबीन ही बने रहे। दहशत से भरे ग्रामीण और परिजन आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर सके। इससे घर के साथ ही 15000 रुपये गहने, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ गया। भुक्तभोगी के मुताबिक आग लगने से उसे कम से कम 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।