{"_id":"e44bb114677d50d664de4ec0bb935de6","slug":"lovers-of-the-wine-turned-murderer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ही निकला अंगूरी का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ही निकला अंगूरी का कातिल
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कस्बे के चमनगंज मोहल्ले में रहने वाली अंगूरी का कातिल उसका प्रेमी ही निकला। महीनेभर पहले कस्बे में हुई इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने जेहिदपुर गांव के अवैश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के मुताबिक युवती ने उससे 1.20 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पैसे मांगने पर वह उसे दुराचार के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी थी। इसी को लेकर हुए झगड़े के दौरान उसने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया था।
मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली के जेहिदपुर गांव की अमीना उर्फ अंगूरी पति से मनमुटाव के बाद मंझनपुर के चमनगंज मोहल्ले में अपने दो बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहती थी। इसी कमरे में तीन जनवरी की रात उसकी हत्या कर दी गई थी। सुबह बिस्तर में मृत मिली युवती की हत्या के कातिल को मंझनपुर कोतवाली पुलिस महीनेभर बाद तलाश पाई है। शनिवार को पुलिस ने जेहिदपुर गांव के ही अवैश को धरदबोचा है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि अवैश में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
बकौल एसपी अवैश ने बताया कि युवती से उसके संबंध थे। इन्हीं संबंधों के चलते सालभर पहले अंगूरी ने उससे 1.20 लाख रुपया ले लिया था। पैसा वापस मांगने पर वह आनाकानी करती थी। बल्कि उसे दुराचार में फंसाने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल भी करती थी। साथ ही बहन से शादी करने का दबाव भी बनाने लगी थी। बताया कि इसी पैसे को मांगने के लिए वह तीन जनवरी की शाम उसके पास आया था।
विज्ञापन
पैसे को लेकर उसका अंगूरी से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान ही गुस्से में आकर उसने अंगूरी का गला दबा दिया था। हत्या करने बाद वह दीवार फांदकर भाग निकला। रातभर मंझनपुर में रहने के बाद दूसरे दिन वह मुंबई चला गया था। उधर, तफ्तीश के दौरान युवती के गायब मोबाइल को सर्विलांस में लगाकर कातिल की तलाश में जुटी अवैश तक पहुंची। एसपी ने बताया कि हत्या के बाद युवती के गायब मोबाइल की लोकेशन मुंबई मिल रही थी, जो शुक्रवार को कौशाम्बी मिलने लगी। इसके बाद रात में पुलिस ने जेहिदपुर गांव में दबिश देकर अवैश पुत्र इदरीश को धर दबोचा।
अमीना उर्फ अंगूरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए अवैश ने बताया कि घटना से पहले उसकी विवाहिता से हाथापाई हुई थी। उसका कहना है कि कहासुनी के दौरान ही किसी ने दरवाजा खोलने के लिए अंगूरी को आवाज दी थी। पुलिस गिरफ्त में रहे कातिल ने बताया कि पैसा न चुकता करना पड़े, इसके लिए उसे ही रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई थी। पर, उसे मारा जाता, इससे पहले ही यह घटना हो गई।
अंगूरी की हत्या करने के बाद उसका मोबाइल फोन ले जाना और इसमें खुद का सिम लगाकर घरवालों से बात करना ही जेहिदपुर गांव के रहने वाले अवैश को महंगा पड़ा। चार दिनों तक मोबाइल से लगातार युवक ने बात की थी। बाद में परिजनों की सलाह पर उसने मोबाइल स्विचआफ करके सड़क किनारे डस्टविन में फेंक दिया था। हालांकि मोबाइल फेंके जाने से पहले ही पुलिस को कातिल युवक की बावत तमाम अहम जानकारियां मिल गई थीं। इससे पुलिस ने इस युवक का नंबर तलाशकर उसे ही सर्विलांस में लगा दिया था।