{"_id":"5cc8a6febdec2207843be97e","slug":"loot-of-two-lacs","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर दो लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिवार को बंधक बनाकर दो लाख की डकैती
Wed, 01 May 2019 01:22 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 01 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में सोमवार रात एक फल कारोबारी की बीवी-बच्चों को बंधक बनाकर डकैतों ने करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पसीना छोड़ दिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
भरवारी कस्बे के नई बाजार मोहल्ले का राजू सोनकर पुत्र सूरज प्रसाद फल कारोबारी है। सोमवार रात वह किसी वैवाहिक समारोह की बुकिंग में गंगापार गया था। घर पर बीवी निराशा बच्चों तनू व अंशू के साथ थी। निराशा की मानें तो रात करीब दो बजे पांच की संख्या में आए नकाबपोश डकैतों ने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद भीतर घुसकर पूरे परिवार को तमंचा सटाकर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर आलमारी, बक्से का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपया और लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। डकैतों ने शोर-मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी थी। इसलिए पूरा परिवार सहमा रहा। डकैतों के जाने के बाद गृहस्वामिनी ने शोर मचाया तो मौके पर कस्बाइयों की भीड़ जमा हो गई। पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके डकैतों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।