फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kotedar wife

फंदे से लटक महिला ने दी जान

Mon, 24 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 24 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
kotedar wife
crime
पूरामुफ्ती के बेगमपुर गांव के कोटेदार की पत्नी ने रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


  पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी जय प्रकाश कोटेदार है। रविवार की रात जय प्रकाश का पत्नी संगीता देवी (35) से विवाद हो गया। पति से खफा विवाहिता कमरे में गई और छत के पंखे में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। परिजन पहुंचे तो संगीता को फांसी पर लटकता देख परिजन सन्न रह गए। किसी तरह संगीता को फंदे से नीचे उतार कर परिजन अस्पताल ले कर भागे। जब पर परिवार के लोग विवाहिता को लेकर अस्पताल पहुंचते रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। देर रात विवाहिता के मौत की खबर मायके वालों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed