फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Killed in a road accident aged

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

Sun, 22 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर। ससुराल जा रहे मोहनपुर गांव के दुखीराम (68) की शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर ननमई गांव के समीप उसे तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों को आता देख चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला दुखीराम (68) पुत्र दर्शन लाल किसान है। शनिवार की सुबह वह साइकिल से सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर गांव अपनी ससुराल जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह ननमई गांव के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। बोलेरो की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हुई देख आसपास के लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े।
विज्ञापन


 ग्रामीणों को आते देख बोलेरो छोड़कर चालक भाग निकला। उधर, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान होने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मौत की सूचना लगते ही घरवाले रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने वृद्ध को कुचलने वाली बोलेरो को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ कोखराज जेपी यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कर ली गई है। बोलेरा मेें मिले कागजातों के माध्यम से वाहन मालिक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed