{"_id":"59cab4db4f1c1bd7538b4920","slug":"kidnapping-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और रेप के बाद मासूम बच्ची की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण और रेप के बाद मासूम बच्ची की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के एक गांव में सोमवार रात घर के बाहर सो रही आठ वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दरिंदों ने हवस का शिकार बनाने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह उसका शव किलनहाई नदी में उतराता मिला। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके के लोगों में आक्रोश है। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उक्त गांव का एक परिवार सोमवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया था। रात लगभग दो बजे बालिका की मां की नींद खुली तो वह बेटी को चादर ओढ़ाने के लिए उठी। मगर मासूम बेटी को बिस्तर से गायब देख सन्न रह गई। उसके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गए। बालिका की तलाश शुरू हुई। मगर रात में उसका कहीं पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह खून से लथपथ उसकी लाश किलनहाई नदी में उतराती मिली। सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
करारी इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश था। परिजनों ने आशंका जताई कि सोते समय बालिका का अपहरण कर दरिंदों ने उसके साथ दुराचार किया और साक्ष्य मिटाने के लिए गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। जानकारी होते ही डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अशोक कुमार पांडेय कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि दुराचार के बाद बालिका की हत्या की गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। घटना से बालिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।