फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kidnapped young man in Puramufti

पुरामुफ्ती में युवक का अपहरण

Sat, 24 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man in Puramufti
चायल (कौशाम्बी)। घर से अपनी आटाचक्की पर जा रहे निजामपुर पुरैनी गांव के युवक का बुधवार की दोपहर रास्ते से गायब हो गया। अपहृत युवक की मां ने पूर्व ब्लाक प्रमुख पर बेटे का अपहरण कराने और बदले में सात लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की नामजद तहरीर शुक्रवार को पुरामुफ्ती पुलिस को दी है। हालांकि एसओ ने अपहरण की घटना को संदिग्ध करार दिया है। बताया कि दोनों परिवारों के बीच पैसे को लेकर विवाद है। संभवत: इसी विवाद में विपक्षी को फंसाने की साजिश में युवक खुद ही कहीं भाग गया है। कहा कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी राकेश कुमार (24) पुत्र रामराज की गांव के बाहर आटा चक्की है। उसकी मां काली देवी ने बताया कि 21 जनवरी की दोपहर राकेश घर से आटाचक्की पर जाने को निकला था, तभी से लापता है। महिला की मानें तो देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, तो पता चला कि कुछ लोग उसे जबरदस्ती उठा ले गए हैं। बेटे के इस तरह से गायब होने से परेशान महिला ने पूर्व ब्लाक प्रमुख पर अपरहण कराने और सात लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर शुक्रवार को पुरामुफ्ती पुलिस को दी।
विज्ञापन


बताया कि फोन पर फिरौती की रकम मांगने वाले ने पैसा नहीं दिए जाने पर राकेश की हत्या की धमकी भी दी है। उधर, महिला के आरोपों पर पुलिस संदेह जता रही है। कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की तीसरे दिन शिकायत किया जाना ही सबसे बड़ा सवाल है। फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पता चला है कि युवक का पूर्व प्रमुख से पैसे को लेकर विवाद है। युवक के गायब होने के पीछे इसका भी कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद जो जैसी सच्चाई सामने आएगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed