फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kid's zombies hanging on the tree

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली किशोर की लाश

Thu, 20 Jun 2019 11:57 PM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kid's zombies hanging on the tree
demo pic

विज्ञापन
 पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कटहुला गांव में गुरुवार सुबह एक किशोर की लाश पेड़ पर फंदे से लटकती मिली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है।


     कटहुला निवासी लल्लू पाल दुग्ध व्यवासाई है। गुरुवार सुबह उसका बेटा महेन्द्र (15) शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच गांव के बाहर आम की बाग में पेड़ पर उसकी फंदे से लटकती हुई लाश मिली। जानकारी होते ही परिवार वाले बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि अभी उसने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिर परिजन तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed