फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi youth died in saudia

कौशाम्बी के युवक की सऊदी में हत्या

Sat, 17 Nov 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 17 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी के एक युवक की हफ्ते भर पहले सऊदी अरब में हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा ने कफील पर हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मृतक का शव वतन नहीं आ सका है। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली क्षेत्र के अनेठा गांव का इमाम अहमद (30) पुत्र नत्थू खान साल भर पहले सऊदी अरब गया था। वह वहां ड्राइवरी करता था। इमाम के चाचा मेंहदी हसन ने बताया कि दस नवम्बर को किसी को को लेकर कफील से इमाम की कहासुनी हो गई। इसके बाद कफील ने पीट-पीटकर इमाम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने शव फांसी के फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन


इसके बाद खुद की फोन करके इमाम के खुदकुशी करने की जानकारी दी। कमाऊ पूत की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले भारतीय दूतावास से संपर्क करके मृतक का शव वतन मंगवाने और आरोपी कफील के खिलाफ कार्रवाई की मंाग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दो बार पत्राचार किया है। वहीं, कौशाम्बी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर का कहना है कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। ऐसा है तो विदेश मंत्रालय से संपर्क करके पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed