फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

भूमाफिया की धमकी से सहमा लेखपाल

Thu, 16 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 16 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को पट्टा दी गई जमीन के कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर लिखाने पर मेड़वारा गांव के लेखपाल को धमकियां मिल रही हैं। सहमे लेखपाल ने बुधवार को इसकी शिकायत एसडीएम चायल से की। उप जिलाधिकारी ने एसओ पिपरी को प्रकरण की जांच करके धमकाने वाले कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के मेड़वारा गांव में तैनात लेखपाल प्रेम नारायण ने बताया कि गांव के मेहंदी हसन, हैदर अली, अबरार अहमद, मोहम्मद जाहिद, शोएब अहमद, फुजैल अहमद और मासूक अहमद को ग्रामसभा की ओर से जमीन का पट्टा दिया गया था। दो साल पहले दिए गए पट्टे की इस जमीन पर गांव के ही चार व्यक्तियों ने कब्जा कर रखा है। कई बार पैमाइश के बाद भी कब्जेदार पट्टा दी गई जमीन खाली नहीं कर रहे थे। इस पर उसने चारों कब्जेदारों के खिलाफ पिपरी कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


 लेखपाल का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही आरोपी कब्जेदार उसके साथ मारपीट पर अमादा है। उसपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इंकार करने पर उसे और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को मारने की धमकी दी जा रही है। कब्जेदारों की इस धमकी से सहमे लेखपाल ने बुधवार को इसकी शिकायत एसडीएम चायल रजनीश मिश्र से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed