फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

परिवार को जिंदा फूंकने का प्रयास, गृहस्थी जली

Wed, 23 Dec 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 23 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
पश्चिमशरीरा इलाके की एक किशोरी को अगवा करके गांव के तीन युवक मुंबई ले गए। जहां एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ 45 दिनों तक दरिंदगी की गई। सूचना लगने पर मुंबई पहुंचे परिजन उसे लेकर घर ले आए। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पुलिस दरिंदों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 6 नवंबर की शाम खेत की ओर गई थी। वहीं से गांव के तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। किशोरी को मुंबई ले जाकर युवकों ने एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। जहां तीन उसके साथ 45 दिनों तक दुराचार करते रहे। दरिंदों के चंगुल में फंसी किशोरी ने मौका पाकर किसी तरह घटना की जानकारी मोबाइल से घरवालों को दी। इस सूचना पर किशोरी का भाई और परिवार के अन्य लोग मुंबई पहुंचे और किशोरी को लेकर घर आए। चार दिन पहले घर लौटी किशोरी दो दिनों तक तो सिसकती रही।
विज्ञापन


 फिर, उसने गांव के युवकों की सारी करतूत घरवालों को बता दी। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। बुधवार को मां उसे लेकर थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने गांव के रहने वाले तीनों युवकों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने, बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना की तहकीकात और आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed