फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kastoorba gandhi

विवाद में फंसा कॉलेज, शिक्षा पर ग्रहण

Sun, 16 Jul 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 16 Jul 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
kastoorba gandhi
कौशाम्बी
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भरवारी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विवादों में फंसने के बाद से इस कालेज में पढ़ने वाली तीन हजार से ज्यादा छात्राओं की शिक्षा पर ग्रहण लग सकता है। मैनेजर व प्रिंसिपल की खींचतान में कालेज की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। अधिकारी इस विवाद का पटाक्षेप कराने में अब तक नाकाम साबित हुए हैं। इसको लेकर अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भरवारी की प्रिंसिपल नीलम को मैनेजर राजेंद्र खुराना ने निलंबित कर दिया है। हालांकि प्रिंसिपल ने इस कार्रवाई को मानने से इंकार कर दिया है। इस मामले में उन्होंने मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ कोखराज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। इसमें पूर्व प्रधानाचार्या रेखा सिंह भी आरोपित हैं। अधिकारी इस विवाद को हल नहीं करा पा रहे हैं। यही कारण है कि मामला खिंचता चला जा रहा है। इस कालेज में लगभग 3200 छात्राओं का पंजीकरण हैं। नियमित कक्षाएं चलती हैं। विवाद के बाद इन छात्राओं की शिक्षा पर ग्रहण लगता दिख रहा है। कालेज कई गुटों में बंट गया है। इसकी सीधी मार वहां संविदा पर पढ़ा रही 22 शिक्षिकाओं पर पड़ी है। इनको कई महीने से पगार नहीं मिली है।
विज्ञापन


मानदेय न मिलने से शिक्षिकाएं परेशान हैं। उन्होंने प्रिंसिपल नीलम से भुगतान कराने की बात कही है। इसकी जानकारी उन्होंने डीआईओएस को देते हुए भुगतान कराने की मांग की है। नीलम ने यह भी कहा है कि यदि शिक्षिकाओं को भुगतान नहीं दिया गया तो वे स्कूल छोड़ सकती हैं। ऐसे में छात्राओं को दिक्कत हो जाएगी। मैनेजर व प्रिंसिपल के चल रहे झगड़े को लेकर अब छात्राओं के अभिभावक भी परेशान हैं। उन्हें अपनी बेटियों की शिक्षा को लेकर फिक्र सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed