फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   karari raip case in kaushambi

गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ दो माह बाद रिपोर्ट

Tue, 12 Sep 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 12 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
karari raip case in kaushambi
crime
करारी इलाके में युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में दो महीने बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दो माह पहले गांव के बाहर खेत में दो युवकों ने दुराचार किया था। युवती के शोर मचाने पर दबंग धमकी देते हुए भाग निकले थे। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता दूसरे दिन थाने पहुंची थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। रविवार को अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने आरोपी जसवंत और रामबाबू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed