फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kada dham fire

कड़ा धाम में लगी सिलेंडर से आग, अफरा-तफरी

Mon, 19 Jun 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 19 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
kada dham fire
crime
 कड़ा धाम में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मंदिर के पीछे एक धर्मशाला में रसोई गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय आग लग गई। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। पंडों ने स्थिति को बेकाबू होते देखा तो खुद ही कमान संभाली और किसी तरह भीड़ को काबू में कर आग बुझाई।
विज्ञापन


इलाहाबाद के महेवा निवासी अशोक कुमार परिवार के साथ रविवार को मां शीतला धाम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आया था। मंदिर के पीछे पटेल धर्मशाला में वह परिवार के पूड़ी, खीर आदि चढ़ावा के लिए बनवा रहे थे। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर के लीकेप पाइप की वजह से आग लग गई। सिलेंडर की आग फैलने लगी तो धर्मशाला में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


 श्रद्धालु जान बचाकर शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे तो धाम में मौजूद श्रद्धालु बौखला गए। वह भी बिना सोचे-समझे भागने लगे। पंडों ने पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने की कोशिश की। पंडों के सामने सबसे बड़ी समस्या थी कि भीड़ को नियंत्रित करना। किसी तरह समझा-बुझाकर भीड़ को नियंत्रित किया इसके बाद सिलेंडर की आग बुझाई गई। आग बुझने के बाद पंडों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed