फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kachua sub station short circit

कछुआ सब स्टेशन में आग लगने से तीन फीडर से सप्लाई ठप

Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 15 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
kachua sub station short circit
crime
शुक्रवार की रात कछुआ स्थिति 33 केवीए के सब स्टेशन में एकाएक तेज आवाज के साथ आऊट गोइंग मशीन में आग लग गई। देर रात हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद प्राइवेट कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ स्वयं आग बुझाने में जुट गए। उपकेंद्र में हुए विद्युत हादसे में तीन फीडर की सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात तकरीबन एक बजे का वाक्या है। उपकेंद्र में मौजूद प्राइवेट कर्मचारी चैन से सोए हुए थे। एकाएक तेज आवाज से सबकी नींद खुल गई। देखा तो आऊट गोइंग मशीन जल रही थी। कर्मचारी ने आनन-फानन में सभी सात फीडरोें की सप्लाई बंद कर आग बुझाने में लग गए। सैनी फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पर, दमकल कर्मी आग बुझाए जाने के बाद पहुंचे। कर्मचारियोें का कहना है कि उन लोगों ने किसी तरह  सुलग रहे विद्युत उपकरणों में बालू फेंक आग बुझाया।
विज्ञापन


सबसे अहम बात यह रही कि उपकेंद्र में आग बुझाने के लिए एक भी उपकरण मौजूद नहीं थे। विभाग के अधिकारियों ने कभी भी इसकी जरूरत भी महसूस नहीं की। विद्युत हादसे से टांडा, अजुहा और शहजादपुर फीडर की सप्लाई ठप हो गई है।  इससे संबंधित फीडर के सैकड़ाें गांव में हाहाकार मचा हुआ है। एसडीओ आरसी अनुरागी का कहना है कि फाल्ट ठीक करने के लिए विशेषज्ञाें की टीम लगा दी गई है। दावा किया कि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed