फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Inter vicious car thief arrested

अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Fri, 12 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों से कार और लग्जरी चार पहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को बुधवार की रात सरायअकिल पुलिस ने धर दबोचा। उसकी निशाहदेही पर पुलिस ने चोरी की दो कार भी बरामद करने का दावा किया है। एसपी ने बताया कि युवक और उसके गिरोह में शामिल अन्य शातिर युवक दूसरे राज्यों से भी वाहन चोरी करके उन्हें फर्जी कागजातों के सहारे बेचने का काला कारोबार कई साल से कर रहे हैं। पकड़े गए युवक का पिता भी उसके काले कारनामे में शामिल है।
विज्ञापन


द्वाबा में बाइकर्स गैंग के अलावा बड़े वाहनों के  चोराें का भी गिरोह सक्रिय है। बुधवार की रात सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरों के गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर वेंटो और एसेंट कार भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि चोरी की कारों के साथ पकड़ा गया आरोपी फकीराबाद मोहल्ले का रहने वाला कबीर अब्बास उर्फ इकराम है। एसपी के मुताबिक बेटे के इस काले धंधे में उसका पिता और पड़ोसी गांव का एक युवक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये सभी लोग यूपी के विभिन्न शहरों के अलावा हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से चार पहिया वाहन चोरी करके ले आते थे। फिर भी फर्जी कागजात तैयार कराकर कारों को बेच दिया जाता है। बकौल एसपी कबीर अब्बास ने बताया कि हरियाणा और मुंबई में वाहन चोरों के सक्रिय गिरोह से उसकी सांठ-गांठ है। उन्हीं के मार्फत वह चोरी के वाहनों को द्वाबा में लाकर औने-पौने दामों में लोगों के हाथ बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि पकड़े गए युवक का पिता और उसका एक अन्य साथी फर्जी दस्तावेज बनाकर ग्राहकों की सेटिंग करने का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक ने अब तक  जिले में करीब एक दर्जन वाहनों को बेचा है। पुलिस चोरी के बेचे गए अन्य वाहनों की खोजबीन में जुटी है। साथ ही उसके  पिता और साथी की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने चार पहिया वाहन चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

हरियाणा और मुंबई से वाहनाें की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पकड़े गए वाहन चोर से पूछताछ में मिले क्लू के जरिए पुलिस की टीम दोनों राज्यों में सक्रिय गिरोह के सरगना की तलाश भी करेगी। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि दोनों राज्याें के पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही पुलिस की टीमें वहां भेजी जाएंगी।


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के फकीराबाद मोहल्ले का रहने वाला कबीर अब्बास मुंबई कमाई के सिलसिले में गया था। इसके बाद उसे लग्जरी वाहन में सफर करने का शौक हो गया। कमाने के बाद वह सस्ते वाहन की तलाश में ज़ुट गया। बताया कि इसी दौरान उसकी मुलाकात एक वाहन चोर हो गई। शौक के साथ करोड़पति बनने का भी वह सपना देखने लगा। फिर क्या था वह सरहदपार से वाहन लाकर उसका फर्जी अभिलेख बनवा कर लोगों को बेचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed