{"_id":"4937bda656fa5605ca6f480731464902","slug":"in-the-middle-of-a-road-accident-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग पर टिकरी गांव के समीप शनिवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से अधेड़ की मौत हो गई। वह ठेले में लकड़ी लादकर टेंवा की तरफ जा रहा था।
मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव निवासी बाबू सिंह (50) मजदूरी करता था। बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे वह ओसा से ठेले में लकड़ी लादकर टेंवा की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह टिकरी गांव के सामने पहुंचा। पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। ट्राली की चपेट में आने से बाबूसिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना हुई देख जब तक आसपास के लोग दौड़ते। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी टेंवा चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद हादसे की जानकारी घरवालों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क हादसे में हुई अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।