फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   whole night the labourer was in the custudy of police

सुलह न करने पर रात भर हवालात में रहा मजदूर

Sat, 19 Jan 2019 12:13 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
 खुद की जमीन पर निर्माण कर रहे मजदूर को पहले दबंगों ने पीटा। शिकायत करने उल्टा पुलिस ने पीड़ित को ही रात भर लॉकअप में रखकर पीटा। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। पूरामुफ्ती कोतवाली के जनका गांव का धर्मेंद्र मजदूरी करता है। धर्मेंद्र के परिवार में उसके सिवा कोई नहीं है। बरसात के दिनों में धर्मेंद्र का कच्चा घर गिर गया था। धर्मेंद्र भी दूसरे शहर में रहकर मजदूरी किया करता है। 15 दिन पहले धर्मेंद्र अपने गांव आया। धर्मेंद्र ने घर का निर्माण कराना शुरू किया तो उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत रखने वालों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन


किसी तरह धर्मेंद्र ने एक करीबी के घर पर शरण ली। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आरोप है कि कोतवाली में उस पर सुलह कर लेने का दबाव बनाया गया। समझौता करने से इंकार करने पर पुलिस ने रात भर उसे लॉकअप में डाले रखा और पिटाई की। शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी प्रदीप गुप्ता से की गई है। धर्मेंद्र का कहना है कि पूरामुफ्ती पुलिस और यूपी-100 के सिपाहियों ने मिलीभगत करके उसकी जमीन पर दबंगों का कब्जा करवा दिया। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed