फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   In the case of suspicious death teenager

संदिग्ध दशा में किशोरी की मौत

Sun, 04 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 04 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
In the case of suspicious death teenager
टेंवा/पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की शाम कुआंडीह गांव की एक किशोरी की मौत हो गई। गांव के बाहर बाग में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। किशोरी की मौत से जहां गांववाले स्तब्ध हैं। वहीं परिवार में कोहराम मचा है। फौरी तौर पर घटना को परिवारीजन खुदकुशी बता रहे हैं। पर, किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इस बावत घरवाले खामोश है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के कुआंडीह गांव के निवासी भैयालाल किसान है। उसकी बेटी माया देवी (16) की रविवार की शाम मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक किशोरी शाम को करीब पांच बजे शौच के बहाने खेत की ओर गई थी। उधर, खेत की ओर से लौट रहे ग्रामीणों ने खेत के समीप एक पेड़ से किशोरी की लाश फंदे से लटकती देखी, तो उनके होश उड़ गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घरवाले भी रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना पर पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन


जांच के साथ ही पुलिस ने घरवालों से घटना की बावत पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फौरी तौर पर मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। परिजन भी घटना को आत्महत्या ही बता रहे हैं। पर, किशोरी ने अचानक यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इस बावत परिवार का कोई भी सदस्य कुछ नहीं बता पा रहा है। वहीं घटना को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं हैं। सीओ के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना का सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed