{"_id":"7b178116a05b3e27c968d645c5e9da91","slug":"in-sndigddsha-vridga-death-fear-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धदशा में वृद्घा की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धदशा में वृद्घा की मौत, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 25 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा (कौशाम्बी)। क्षेत्र के मामाशाही (अफजलपुर सातों) गांव की एक वृद्धा की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रात में वह गांव के बाहर स्थित नलकूप की रखवाली के लिए छप्पर के नीचे सो रही थी। वहीं बिस्तर पर वह मृत मिली। मृतका के गले में काला निशान देख परिजन और ग्रामीण हत्या का अंदेशा जाहिर कर रहे हैं। वहीं घटना को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं भी हैं। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के मामाशाही गांव की जगरानी (80) के पति आल्हा की चार साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार बेटे हैं। इनमें दो मुंबई में कमाते हैं जबकि दो बेटे फूल सिंह और भोला यहीं उसके साथ रहकर खेती करते हैं। फसलों की सिंचाई के लिए गांव के बाहर उसने नलकूप भी लगा रखा है। जगरानी ही नलकूप की रखवाली के लिए रात में वहां सोती थी। उसके बेटे भोला ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम भी रोज की तरह मां घर से खाना खाकर सोने के लिए नलकूप पर चली गई थी। शुक्रवार की सुबह जब वह खेत की ओर गया तो मां नलकूप के छप्पर के नीचे बिस्तर पर मृत पड़ी थी। मां को मृत देख वह चिल्लाने लगा।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में रहे लोगों और गांववालों की भीड़ जुट गई। मृतका के गले में काला निशान देख लोग गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करने लगे। सूचना पर सैनी एसओ भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा की अचानक हुई मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भी दबी जुबान हत्या की आशंका ही जाहिर कर रहे हैं। मगर परिजन इसका कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।