फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ht line kaushambi

करंट से किशोरी का कटा हाथ, गंभीर

Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
ht line kaushambi
crime
चरवा खुर्द गांव में बुधवार की सुबह बकरी चराने गई किशोरी पर हाईटेंशन बिजली का जर्जर तार टूट कर गिर गई। करंट की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने आपूर्ति ठप कराते हुए किशोरी को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों को किशोरी का बायां हाथ काटना पड़ा।
विज्ञापन


 दोआबा में बिजली विभाग की उदासीनता और लापरवाही का खामियाजा गांव की भोली-भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। गांव-गांव लटक रहे बिजली के जर्जर तार की चपेट में आकर लोग जान गवां रहे है। बुधवार की सुबह चरवा खुर्द गांव की रहने वाली रूपा देवी (14) पुत्री रामदीन बकरी चराने के लिए खेत की ओर गई थी। गांव के समीप से 11 हजार की एचटी लाइन गुजरी हुई है। रूपा बिजली के तार के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान तार टूट कर गिर गया।
विज्ञापन


करंट की जद में आई रूपा का बायां हाथ बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर पहुंचे परिजन गांव वालों की मदद से रूपा को लेकर इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डाक्टरों को रूपा का एक हाथ काटना पड़ा। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed