{"_id":"5d02a1cebdec226d8572416e","slug":"head-constable-did-bad-talking-with-lady-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! हेड मोहर्रिर ने महिला आरक्षी से कही अश्लील बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक! हेड मोहर्रिर ने महिला आरक्षी से कही अश्लील बात
Fri, 14 Jun 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी को हेड मोहर्रिर व सिपाही प्रताड़ित कर रहे हैं। हेड मोहर्रिर ने महिला आरक्षी से अश्लील बात कही। परेशान पीड़िता ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से की। जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। कप्तान ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
कोखराज कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी का कहना है कि दीवान के साथ एक सिपाही उसे परेशान कर रहा है। दोनों तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। अन्य महिला आरक्षियों के पास कोई काम नहीं रहता। फिर भी उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती। जबकि पीड़िता को कभी मेडिकल तो कभी बयान कराने के नाम पर ड्यूटी लगाकर परेशान किया जाता है। आरक्षी की मानें तो उत्नीड़न का यह सिलसिला महीनों से चल रहा है।
लोकलाज के कारण अभी तक उसने यह बात आला अधिकारियों को नहीं बताई। इसी का फायदा उठाकर एक रोज हेड मोहर्रिर ने उससे अश्लील बात कही। दीवान की हरकत के बाद महिला आरक्षी ने गुरुवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी पुरुष सिपाही का कहना है कि इल्जाम बेबुनियाद हैं। वहीं, उसी ने बताया कि हेड मोहर्रिर 10 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। अचानक वो इतने दिन की छुट्टी पर क्यों गए। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।