{"_id":"56e5ae1d4f1c1b39458b45a9","slug":"hanging-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धदशा में भदवां गांव की एक विवाहिता की रविवार की दोपहर मौत हो गई। घर के भीतर धन्नी से उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव की रहने वाली मंजू देवी (22) की शादी सालभर पहले भदवां गांव के इंद्रजीत से हुई थी। रविवार की सुबह घर के लोग खेत पर काम करने गए थे। घर मंजू देवी और उसकी ननद थी। बताया जाता है कि मंजू अपने कमरे में थी। देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो ननद ने उसे आवाद देकर बाहर बुलाने की कोशिश की। काफी देर आवाज देने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली, तो युवती भाभी को बुलाने उसके कमरे में चली गई। जहां उसका शव फंदे से लटकता देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। खेत में काम कर रहे परिवार के लोग भी घटना की जानकारी होते ही भागकर आए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के मायकेवालों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर लग रहा है कि घरेलू कलह के कारण विवाहिता ने खुदकुशी की है। मायकेवालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।