{"_id":"59b6ecfe4f1c1bfe7f8b6240","slug":"girl-jump-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से झगड़े के बाद कुंए में कूद गई युवती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से झगड़े के बाद कुंए में कूद गई युवती
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर खेत में प्रेमी से झगड़ा होने से नाराज युवती ने कुएं में छलांग लगा दी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी है। घटना के बाद से प्रेमी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर खेत की ओर गई युवती का प्रेमी से विवाद हो गया। शादी की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। प्रेमी ने पिर्टाई तो युवती भड़क गई और खेत के बगल में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने युवती को कुएं में कूदते देखा तो वे शोर मचाते हुए मौके पर इकट्ठा हुए। गांव के लोग भी आ गए। रस्सी डालकर लोग कुएं में उतरे और किसी तरह उसे बाहर निकाला।
युवती की हालत गभीर थी। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने युवती को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कौशाम्बी थाने की पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। कौशाम्बी एसओ राकेश त्रिगुनायत का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।