{"_id":"59628a134f1c1bb4368b4783","slug":"girl-death-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी के कन्नोपर (नब्बे) गांव में शनिवार की रात करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे युवती छत पर चढ़कर कटिया लगा रही थी। युवती की चीख सुन परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कन्नोपर (नब्बे) गांव की अर्चना देवी (18) पुत्री मोहन लाल शनिवार की रात करीब 10 बजे घर के सामने से गुजरी बिजली लाइन पर कटिया लगा रही थी। कटिया लगाते समय युवती करंट की चपेट में आ गई। युवती की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बिजली आपूर्ति ठप कराते हुए परिवार के लोग युवती को छत से नीचे लाए।
जब तक घर वाले उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते युवती की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सैनी कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि कटिया लगाते समय युवती करंट की जद में आई थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।