फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   forgery of 14 lacs with farmer

नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 14 लाख की ठगी

Fri, 26 Apr 2019 12:30 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 26 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव में रहने वाले दो युवकों से जालसाज ने नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद न नौकरी दिलाई और न रुपया लौटाया। इससे परेशान पीड़ितों ने गुरुवार को मामले की शिकायत एडीजी से की है।
विज्ञापन


     बसेढ़ी निवासी प्रदीप कुमार मौर्य व राजू विश्वकर्मा ने बताया कि परास्नातक की पढ़ाई के बाद वह नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच नवम्बर 2018 में उनकी मुलाकात प्रयागराज के खुल्दाबाद निवासी युवक से हुई। पीड़ितों की मानें तो युवक ने खुद को रेल विभाग के अफसर का बेटा बताया। इसके बाद रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों से सात-सात लाख रुपया ले लिया। बताया कि फरवरी 2019 तक जालसाज आज-कल करके मामले को टालता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद रुपया लौटाने की बात कहने लगा। अब रकम मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। उसका फोन भी बंद बताया है। तकादा करने घर जाने पर उसके परिवार वाले भी अपशब्द कहते हैं। पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत कोखराज पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने प्रयागराज का प्रकरण बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। एडीजी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed