फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five houses 10 million theft

पांच घरों से दस लाख की चोरी

Fri, 28 Nov 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 28 Nov 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five houses 10 million theft
चायल। बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात धावा बोलकर पिपरी क्षेत्र के गांजा गांव के पांच घरों में जमकर कहर बरपाया। सेंध काटकर और दरवाजों की कुंडी तोड़कर चोर इन घरों से नगदी, गहने समेत करीब आठ से 10 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। घटना की जानकारी सोकर उठने पर लगी, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी फील्ड यूनिट और डाग स्कवायड टीम के साथ आई। टीम के सदस्य घंटों चोरों का सुराग लगाने में जुटे रहे, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। उधर, एक ही रात में गांव के 5-5 घरों में हुई चोरी से दहशत है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गांजा गांव निवासी प्रदीप सिंह के बेटे की शादी अगले हफ्ते होनी है। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। बहू के लिए गहने आदि भी बनवाए जा चुके थे।
विज्ञापन

 बुधवार की रात उनका पूरा परिवार बरामदे और उससे सटे कमरों में सो रहा था। रात में चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरों में रखी संदूक में रखा 20 हजार रुपये के अलावा शादी के लिए बने गहनों के साथ ही उनकी पत्नी और बेटी के भी जेवर, कपड़े, बर्तन आदि लगभग 5 लाख रुपये का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने पड़ोसी मुन्नू सिंह, गेंदा सिंह, रतिभान और हरिलाल के घर में चोरी की। मुन्नू, रतिभान के यहां चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे थे। जबकि गेंदा सिंह और हरिलाल के यहां सेंध लगाई थी। इन घरों से भी चोरों ने नगदी, गहने, कपड़े, बर्तन आदि करीब 4-5 लाख रुपये का सामान पार किया है।
खास बात यह रही कि चोर पांच घरों से लाखों का सामान समेटकर चुपचाप भाग निकले, किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो दरवाजे खुले और कमरों में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। वहीं घरों से चोरी गए संदूक खलिहान, बाग और खेतों में तोड़कर फेंके मिले।

चोरी की सूचना पर फील्ड यूनिट और डाग स्कवायड टीम के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने भुक्तभोगियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उधर, एक ही रात पांच घरों में हुई चोरी की घटना से इलाके में दहशत मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed