फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fire in goods train

कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग

Fri, 24 Aug 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 24 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार सुबह इलाहाबाद से कानपुर जा रही एक कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन सकते में आ गया। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब चार ट्रेनें प्रभावित हुईं। इलाहाबाद से कानपुर जा रही मालगाड़ी गुरुवार सुबह मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो स्टेशन मास्टर ने देखा कि एक वैगन से धुंआ निकल रहा था। इस पर स्टेशन मास्टर ने सैयद सरावां स्टेशन मास्टर को खबर कर दी। सैयद सरावां स्टेशन मास्टर जयशंकर ने सुबह करीब 9:30 बजे ट्रेन रोक ली।
विज्ञापन


इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आननफानन मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। फिर दस बजे के आसपास मालगाड़ी रवाना की गई। इस दौरान नीलांचल एक्सप्रेस, चौराचौरी व कालका मेल के साथ एक अन्य मालगाड़ी भी प्रभावित हुई। बतादें कि इससे पहले भी कई दफा कोयला लदी गाड़ियों में आग लग चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की वजह से ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed