{"_id":"594838094f1c1bfc168b45c7","slug":"fire-burn-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों में जिंदा जल मरा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की लपटों में जिंदा जल मरा युवक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौली गांव में सोमवार की शाम राकेश कुमार (22) जिंदा जल मरा। चूल्हे से निकली चिंगारी शोला बन गई। शाम खाना बनाने के लिए पत्नी चूल्हा जलाने के बाद पानी लेने चली गई थी। इसी दौरान खपरैला में आग लग गई। लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते युवक जलकर भस्म हो गया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पश्चिमशरीरा के बौली गांव का राकेश प्रजापति (22) पुत्र राम नरेश किसान था। सोमवार की दोपहर वह कमरे में सो रहा था। शाम करीब पांच बजे राकेश की पत्नी कोमल खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया इसके बाद वह पानी लेने के लिए पड़ोस में लगे हैंडपंप पर चली गई थी।
पानी भरकर लौटी तो घर के भीतर लपटों को देख पड़ी। पड़ोसी के घर आग की लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। उधर खपरैला में लगी आग की लपट से राकेश की नींद खुली तो वह जान बचाकर बाहर की ओर भागा। इसी दौरान खपरैला की एक धन्नी टूटकर राकेश के ऊपर गिर गई, और वह जिंदा आग में जल मरा। घंटे भर की मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से पत्नी के साथ बूढे़ मां-बाप और भाईयों का रो- रोकर हाल बेहाल है।