फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Female doctor and contract personnel killed in

महिला चिकित्सक और संविदा कर्मी में मारपीट

Thu, 09 Apr 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 09 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
कड़ा(कौशाम्बी)। इस्माइलपुर सीएचसी में बुधवार को महिला चिकित्सक और सविंदा कर्मी के बीच तीखी झड़प के बाद जमकर हाथापाई हुई। मारपीट देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सविंदा कर्मी का आरोप है कि जबरन उससे प्रपत्र टाइपिंग कराने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। चिकित्साधिकारी ने महिला चिकित्सक के  खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया है। बताया कि दोनों पक्षों के साथ मौजूद लोगों से जानकारी करने के बाद कार्रवाई के लिए अफसरों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


कड़ा ब्लाक के इस्माइलपुर सीएचसी में छिबरा बानो संविदा कर्मी है। बताया कि बुधवार की दोपहर वह कार्यालय में जरूरी कार्य निपटा रही थी। तभी महिला चिकित्सक प्रतिभा गुप्ता पहुंची और प्रपत्र फौरन टाइप करने के लिए कहा। इस पर जब उसने थोड़ी देर बाद कार्य करने को कहा तो वह उलझ गई। तीखी झड़प के बाद महिला चिकित्सक मारपीट पर अमादा हो गई। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई देख मौके पर लोगों का मजमा इकट्ठा हो गया। मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए मामले की जानकारी चिकितसाधिकारी को दी। अस्पताल पहुंचे चिकित्साधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने विवाद की जानकारी की। बताया कि महिला चिकित्सक की मनमानी पर अस्पताल में विवाद हुआ है। सीएमओं को चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को पत्र व्यवहार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed