फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   father and son killed in road accident in sirathu

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, चक्काजाम

Fri, 24 Nov 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 24 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
father and son killed in road accident in sirathu
लेहदरी के पास हुए मार्ग हादसे के बाद सड़क जाम करते लोग। - फोटो : amar ujala
सैनी के लेहदरी गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में रज्जाक और उसके बेटे कौनेन की मौके पर ही मौत हो गई जब कि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। रज्जाक अपने बेटा-बेटी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ते हुए चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अफसरों ने उग्र लोगों को शांत कराया। पुलिस ने घायल छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बाप-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के लेहदरी गांव निवासी रज्जाक (50) पुत्र मोहम्मद इदरीश बृहस्पतिवार सुबह बेटे कौनेन (12) और बेटी साजिया (14) को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह गांव से मुख्य मार्ग पर पहुंचा इसी दौरान बालू लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया। हादसे में कौनेन और रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई हादसा देख ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ते हुए सड़क पर शव रख चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल की सूचना मिलते ही सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र कई थाने की पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने जख्मी बेटी साजिया को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed