फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   engineer yogita was died by fire

जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारी गई थी इंजीनियर योगिता

Wed, 17 Apr 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 17 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बारा। मेरठ में ब्याही कौशाम्बी के मकदूमपुर ढोकसहा गांव की इंजीनियर योगिता दहेज की खातिर जिंदा जलाकर मारी गई थी। उसके भाई ने यह आरोप लगाया है। उसने एसपी मेरठ के साथ कौशाम्बी पुलिस कप्तान से भी घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन


     मकदूमपुर ढोकसहा निवासी सुशील कुमार नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। उसकी बहन योगिता भी वहीं किसी फैक्ट्री में इंजीनियर थी। सुशील की मानें तो करीब डेढ़ साल पहले उसने योगिता का विवाह मेरठ में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली योगिता को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों को योगिता का नौकरी करना भी पसंद नहीं था। नौ अप्रैल 2019 को ससुराल में घर के भीतर ही योगिता संदिग्ध दशा में आग से झुलस गई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने खुदकुशी की बात कहते हुए मायके वालों को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को इस घटना में नया मोड़ तब आया, तब मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप जड़ दिया। उसने पति, सास, नंद व देवर के खिलाफ रजिस्टर्ड डॉक भेजकर कौशाम्बी पुलिस कप्तान से शिकायत की है। मेरठ एसपी को भी तहरीर दिया है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि घटना से इस जिले का कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित परिवारीजन चाहेंगे तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed