{"_id":"576834f04f1c1bb50ab47d28","slug":"electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
करारी नगर पंचायत के चमनगंज मोहल्ले में घर में बिजली वायरिंग ठीक करने के दौरान एक मिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी घर के अंदर ही गंभीर रूप से झुलस जाने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर परिजनों मे आक्रोश देखा गया।
नगर पंचायत करारी के आजाद नगर निवासी इश्तेयाक अहमद उर्फ झुर्रू(40) पुत्र अब्दुल अजीम बतौर बिजली मिस्त्री काम करता है। सोमवार को वह चक नगर में एक गृह स्वामी के बुलावे पर उसके घर फाल्ट ठीक करने के लिए गया था। दोपहर एक बजे फाल्ट ठीक करने के दौरान अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता। इसके पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
इस हादसे की खबर पाकर परिजन रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने करारी पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पर, पुलिस मौके पर जाना तक उचित नहीं समझा। मजबूर होकर परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। इस बारे मे एसओ का कहना है कि परिजनों ने किसी प्रकार शिकायत नहीं की है। वे पुलिस से मदद मांगते हैं तो पुलिस उनकी पूरी मदद करने को तैयार है।