{"_id":"5a4bc3e84f1c1b1c198b47f6","slug":"effort-to-rape-on-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा दिखाकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट इलाके में रविवार की शाम दरिंदे ने विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर दुराचार का प्रयास किया। दरिंदे के चंगुल में फंसी पीड़िता रात घर पर आने का बहाना बताकर भाग निकली। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया।
मंगलवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता रविवार की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा युवक दबोच कर दुराचार का प्रयास करने लगा।
विरोध करने पर युवक ने तमंचा निकालते हुए जान से मारने की धमकी दी। दरिंदे के चंगुल में फंसी विवाहिता रात घर पर आने का बहाना करके भाग निकली। चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख मंगलवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक से मिल मामले की शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने महेवाघाट कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।