फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dubai suspected

दुबई का संदिग्ध धोखाधड़ी के मामले में भेजा गया जेल

Tue, 13 Nov 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
dubai suspected
विनय मित्तल की गिरफ्तारी
कोतवाली के परई उग्रसेनपुर गांव में पकड़े गए राहुल राज को पुलिस ने धोखाधड़ी और कूट रचना कर जाली दस्तावेज तैयार करने के मामले में जेल भेज दिया। राहुल को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। गृह मंत्रालय और एडीजी लॉ एंड आर्डर ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


परई उग्रसेनपुर निवासी उदयराज के घर पर अगस्त महीने से दुबई का एक शख्स रह रहा था। उदयराज के मुताबिक वह उसे प्रयागराज के एक होटल में मिला। वह भी वहां मजदूरी करता था। इसके बाद वह कौशाम्बी आ गया और कोचिंग पढ़ाने लगा। बंग्ला, उर्दू और इंग्लिश के जानकार इस शख्स ने यहां अपना नाम राहुल राज ठाकुर बताया। बोली भाषा से लोगों को शक हुआ तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने राहुल को हिरासत में लिया तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
विज्ञापन


पता चला कि वह दुबई का रहने वाला है, लेकिन बिना पासपोर्ट के वह कौशाम्बी कैसे आया? इसकी जानकारी नहीं हो सकी। राहुल ने यहां फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया। उसके पिता का नाम सलीम था, लेकिन आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र में उसने पिता का नाम उदयराज लिखवाया। प्रयागराज में होने वाले कुंभ से पहले पकड़े गए इस संदिग्ध को लेकर खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए हैं। थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा संजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय और एडीजी लॉ एंड आर्डर ने उनसे खुद फोन पर बात की और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल राहुल राज के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा लिखकर अदालत में पेश किया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल राज के पास से पुलिस को कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा। उसकी बेल्ट और पास में रही पर्ची में एक खास तरह का कोड मिला है। खुफिया एजेंसी उस कोड को लेकर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि यह कोड आतंकी संगठनों से जुड़ा हो सकता है।

राहुल राज ठाकुर को नियम दरकिनार करते हुए महज पखवारे भर में निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। लेखपाल ने भी आंख बंद कर अपनी रिपोर्ट लगाई तो कानूनगो व तहसीलदार ने भी स्वीकृति की मुहर ठोंक दी। पूरे मामले में डीएम ने इन अफसरों के खिलाफ भी जांच टीम गठित कर दी है।

संदिग्ध राहुल राज ठाकुर ने जिले से जारी अपने आधार कार्ड के जरिए इलाके के सहज जन सेवा केंद्र से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। राहुल ने अपने पिता सलीम के बजाय पिता वाले कालम में उदयराज लिखा। उदयराज सरोज बिरादरी का है। जबकि राहुल ने अपने नाम के आगे राज शब्द भी लिखा था। जिस राहुल राज और उदयराज की उम्र में महज नौ साल का अंतर है। इसके बाद भी लेखपाल ने आंख बंद कर अपनी रिपोर्ट लगा दी। लेखपाल की रिपोर्ट को ही अंतिम सत्य मानकर कानूनगो ने भी रिपोर्ट लगाकर फाइल आगे बढ़ा दिया। बाद में तहसीलदार की रिपोर्ट लगने पर राहुल राज ने निवास प्रमाण पत्र हासिल कर लिया।

पश्चिम शरीरा। राहुल राज का वास्तविक  नाम चाहे जो हो लेकिन पुलिस उसका असल नाम नहीं कुबूल करा सकी। राहुल ने बताया कि उसके पिता का नाम सलीम है। ऐसे में साफ है कि उसका नाम भी मुस्लिम होगा। इसके अलावा बताया कि वह कोलकाता का रहने वाला है और दुबई के व्यक्ति ने उसकी मां दूसरी शादी की। इसके बाद वह लोग सऊदी चले गए। वहां पर उनका रेस्टोरेंट था। एक कार हादसे में परिवार के सारे लोग मारे गए। वह भी जख्मी हुआ था। जिसे वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वह  कैसे मुंबई के अस्पताल आया, इसकी जानकारी नहीं है। मुंबई के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वह प्रयागराज के एक होटल में काम करने लगा और वहीं उदयराज से मुलाकात हुई। इसके बाद वह परई उग्रसेनपुर गांव आ गया।


दुबई के संदिग्ध राहुल राज को पनाह देने वाले उदयराज को पुलिस ने गांव न छोड़ने की हिदायत देकर छोड़ दिया। बताया कि पूछताछ में उदयराज की भूमिका नहीं मिली। उदयराज ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। घर का खर्च चलाने में दिक्कत आ रही थी। राहुल को वह इस मकसद से लाया था कि दोनों मिलकर काम करेंगे तो शायद परिवार की गाड़ी ठीक से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed