फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   driver death truck accident

चालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 14 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 14 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
driver death truck accident
crime
कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन में हाईवे पार कर रहे चालक को रविवार दोपहर ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। चालक खाना खाने के लिए ट्रक खड़ी कर हाईवे पार कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


   बिहार के गया के सरघटी निवासी अली (50) पुत्र स्व. इरशाद ट्रक चालक था। वह रविवार को कानपुर की ओर से ट्रक लेकर इलाहाबाद जा रहा था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अली चाकवन चौराहा के समीप हाईवे किनारे ट्रक खड़ा करके खाना खाने के लिए हाईवे पार करने लगा। जैसे ही वह दूसरी लेन में पहुंचा, इलाहाबाद की ओर से आ रही ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद खलासी ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही अली के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बाइक पलटने से दंपति घायल
 सिराथू से धाता जाने वाले मार्ग पर उदिहिन खुर्द गांव के सामने रविवार की शाम को नीलगाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दंपति दो बच्चों समेत घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


   लुकिया निवासी रामनरेश (35) रविवार की शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी व दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर फतेहपुर के खखरेरू ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह उदिहिन खुर्द गांव के सामने पहुंचे। बाइक के सामने अचानक नील गाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में बाइक पलट गई। हादसे में रामनरेश उसकी बेटी अंशिका व बेटा अनुज घायल हो गए। तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


डॉक्टर की पलटी कार, बाल-बाल बचे
प्रतापगढ़ के सिविल लाइंस में रहने वाले डॉक्टर कुलदीप सिंह रविवार को कानपुर की ओर जा रहे थे। सैनी कोतवाली के लोंहदा मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर खड्ढे में हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में डॉक्टर व उनका चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कार से एक लाल बत्ती  भी बरामद हुई। हालांकि डॉक्टर यह स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके कि लाल बत्ती उन्होंने क्यों रखी थी। पुलिस ने बाद में वाहन को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed