{"_id":"59cab53f4f1c1ba9538b4936","slug":"distric-judge-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में जिला जज और डीएम का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में जिला जज और डीएम का छापा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार का मंगलवार दोपहर जिला जज और जिलाधिकरी ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचने से जेल में हड़कंप मच गया। बैरकों की जांच की गई। इस दौरान बंदियों से भी पूछताछ हुई। निरीक्षण से अधिकारी संतुष्ट रहे।
मंगलवार दोपहर अचानक जिला जज दिलीप सिंह यादव ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी अशोक कुमार पांडेय के साथ जेल में छापा मार दिया। अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन के होश उड़ गए। जिला जज व डीएम ने एक-एक बैरक की जांच की।
इस दौरान बंदियों से पूछताछ की। यह भी पता लगाने का प्रयास किया गया कि उन्हें सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। इसके बाद अधिकारियों ने जेल अस्पताल व कैंटीन का भी जायजा लिया। जेल अस्पताल से जिन मरीजों का इलाज चल रहा था, उनके बारे में डॉक्टर से सवाल जवाब किया गया। इसके बाद बीस साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले कैदियों के साथ बैठक की गई। बैठक में दस साल तक की सजा काट चुके कैदी शामिल रहे। जेल के निरीक्षण से अधिकारी संतुष्ट थे। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जेल की स्थिति सामान्य थी।