फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a lady by fire

खाना बनाते वक्त आग से झुलसी विवाहिता, मौत

Wed, 17 Apr 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 17 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
करारी। क्षेत्र के सल्लहा गांव में मंगलवार सुबह खाना बनाते वक्त एक विवाहिता आग से झुलस गई। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

     सल्लहा गांव की मनोरमा (28) पत्नी प्रेमप्रकाश मंगलवार सुबह घर पर खाना बना रही थी।

इस दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। मनोरमा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे घेर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन आग बुझाने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। एसआरएन चौकी पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed